मुख्यमंत्री ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ


कुरुक्षेत्र- मंगलवार को मुख्यमत्रीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरयाणा के कुरुक्षेत्र में  राज्यपाल श्री सत्यपाल एन देओ व सीएम खट्टर के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। गीता महोत्सव में उत्तराखंड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल है।


इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा; भागवत गीता हमें निष्काम कर्म का संदेश देती है, इसी निष्काम दर्शन के कारण आज विश्व GDP के साथ ग्रॉस हैप्पीनेस इंडेक्स पर भी चर्चा कर रहा है। लोग जीवन में शांति, स्थायित्व व परेशानियों के निदान के लिए गीता का सार जीवन में अपना रहे हैं।